सामर्थ्य सोसायटी बून्दी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत महिलाओं को तिरंगा वितरित किया

सामर्थ्य सोसायटी बून्दी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत कागजी देवरा में महिलाओं को तिरंगा वितरित कर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। यह हमारे सामूहिक सम्मान, गौरव और हमारे राष्ट्र तथा उसके मूल्य के प्रति निष्ठा का प्रतिबिंब है। माहेश्वरी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में चलाया जा रहा एक अभियान है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध सदैव व्यक्तिगत की बजाय औपचारिक और संस्थागत रूप में अधिक रहा है। क्योंकि एक राष्ट्र के रूप में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के साथ हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। सोसायटी से जुड़ी सभी महिलाओं ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, शालिनी सोनी, उमा शर्मा, रेणू सोनी, पायल जोशी, हेमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन