भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ब्यावर ब्यावर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न


भारत विकास परिषद मुख्य शाखा एवं एस.एन. टेलर फाउंडेशन ब्यावर के संयुक्त तत्वाधान में भारत का आजादी राष्ट्रीय पर्व 78 वे स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजे से स्थानीय सिटी डिस्पेंसरी, मेवाड़ी गेट अन्दर, ब्यावर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पूरा सिटी डिस्पेंसरी तिरंगे के रंगों से सजाया गया ऐसा लग रहा था जैसे आजादी का त्यौंहार हो। रक्तदान शिविर प्रमुख संयोजक राजेंद्र काबरा ने बताया कि भारत के आज़ादी का महापर्व स्वाधीनता दिवस पर भारी बारिश के चलते रक्तदान शिविर उत्साह, उमंग, हर्ष उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। विशाल रक्तदान महादान शिविर में 94 यूनिट रक्तदान महादान हुआ। शिविर में भारी बारिश की वजह से शिविर दो दिन चला, पहले दिन 86 यूनिट रक्तदान हुआ और दूसरे दिन 8 यूनिट रक्तदान हुआ कुल 94 यूनिट रक्तदान महादान हुआ। रक्तदान शिविर का विधिवत् शुभारम्म कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीता भवन से पधारे आचार्य श्री ज्ञानानंद महाराजा, वेदांताचार्य व डॉ एस एन टेलर, संस्थापक एस एन टेलर फाउंडेशन, ब्यावर व शाखा अध्यक्ष संजय गर्ग आदि ने भारत माता विवेकानन्द के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शुरूआत में सामुहिक वंदे मातरम गायन हुआ। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि महाराज श्री को रक्तदान शिविर का अवलोकन करने के बाद अपने श्री मुख से रक्तदान महादान पर अपने विचार व्यक्त किए। आपने कहा कि रक्तदान महादान है आप रक्तदान कर किसी की जान बचा सकते हैं, आप अपने जीवन का सबसे पुण्य काम करते हैं, ये एक इसी चीज है जो ना बाजार में किसी दुकान पर मिलता है ना ही किसी फैक्ट्री में बनता है ये केवल मानव शरीर से मानव शरीर के काम आता है इसमें ना कोई धर्म होता है ना जात पात देखी जाती है व सभी रक्तदान दाताओं को सम्मान पत्र व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र काबरा ने किया। अंत में रविंद्र टेलर ने सभी का जिन्होंने प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष रूप रक्तदान शिविर में सहयोग करने वालो का व रक्तदान दाताओं का आभार प्रकट किया। एकत्रित रक्त राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय ब्लड बैंक को सुपुर्द किया जिससे जरूरतमंदो के काम आ सकेगा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन