चित्तौडग़ढ़ में अल्प प्रवास के दौरान युवा साथियों एवं समाज बंधुओ के साथ महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी, राष्ट्रीय युवा संगठन के निवर्तमान संयुक्त मंत्री सुरेंद्र रांधड़ का पवन धूत-संयुक्त मंत्री पश्चिमांचल, मध्य राजस्थान प्रादेशिक युवा संगठन, नागौर जिला युवा संगठन, परबतसर युवा संगठन के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। राजकुमार काल्या और शरद सोनी ने अपने प्रेरणादायी शब्दों से उद्भोदित किया। परबतसर माहेश्वरी पंचायत एवं महिला संगठन के साथ-साथ मध्य राजस्थान महिला संगठन एवं नागौर जिला महिला संगठन ने भी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंच पर भगवान बंग (संयुक्त मंत्री, सेवा सदन पुष्कर), कमल मूंदड़ा (संयुक्त मंत्री प्रादेशिक सभा), कैलाश मूंदड़ा (मंत्री, जिला सभा नागौर), नाथूलाल धूत (पंचायत अध्यक्ष परबतसर) श्रीकांत दरगड़ (निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष) का भी स्वागत अभिनंदन किया गया। सुरेंद्र रांदड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष मधुर गिलड़ा द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। पवन धूत और अजय राठी (जिला अध्यक्ष, नागौर युवा संगठन) ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री रोहित हेडा ने किया। समारोह में परबतसर से पधारे प्रबुद्ध समाजजन, मातृशक्ति एवम प्रादेशिक, नागौर जिला एवं परबतसर युवा संगठन के सदस्यों ने भाग लिया।
Latest News