माहेश्वरी सभा दिल्ली पूर्वी क्षेत्र-1 की जिला कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित
माहेश्वरी सभा दिल्ली पूर्वी क्षेत्र-1 द्वारा 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला कार्यकारी मंडल की बैठक श्री राकेश माहेश्वरी की अध्यक्षता में एवं दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी संगठन के मंत्री श्री मनीष भंसाली व प्रदेश के प्रचार मंत्री श्री मनोज माहेश्वरी (काबरा) की गरिमामय उपस्थिति में श्री शिव शक्ति मन्दिर, भजनपुरा में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला सभा द्वारा विगत वर्ष में किये गए कार्यो की समीक्षा व जिला सभा द्वारा आगामी कार्यक्रमों के बारे जिले के कार्यकारी मंडल के सदस्यों द्वारा आपस में विचार विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विधवा पेंशन व असहाय वृद्धों की सहायता के लिए जिला सभा द्वारा एक सहायता कोष का निर्माण किया जाएगा जिसके द्वारा सहायता राशि दी जाएगी तथा महासभा से संबद्ध ट्रस्टों से भी सहायता राशि दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। महासभा कार्यसमिति सदस्य श्री महेश रांदड द्वारा आधी सहायता राशि उनके द्वारा दिए जाने के प्रस्ताव को प्रदेश मंत्री ने सदस्यों के मध्य प्रस्तुत किया जिस पर उपस्थित सदस्यों ने श्री महेश रांदड की सराहना की एवं उनका आभार व्यक्त किया। जिला सभा द्वारा आगामी माह में कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं सम्मेलन किया जाएगा। प्रदेश मंत्री श्री मनीष भंसाली द्वारा संगठन आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार सम्पर्क अभियान में सुभाष विहार भजनपुरा में श्रृष्टि माहेश्वरी पुत्री श्री दीपक माहेश्वरी का दुपट्टा एवं पारितोषिक देकर अभिनंदन किया गया। श्रृष्टि माहेश्वरी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस की तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। भजनपुरा में ही कु अर्पणा माहेश्वरी पुत्री श्री सुरेन्द्र माहेश्वरी का भी दुपट्टा एवं पारितोषिक देकर अभिनंदन किया गया। कु अर्पणा बीएससी लाइफ साइंस करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। जिला सभा मनीष भंसाली का भी आभार व्यक्त करती है। बैठक में सदस्यों की सहमति बनी कि संगठन आपके द्वार कार्यक्रम को जिले के प्रत्येक क्षेत्र में सदस्यों की टोलियां बनाकर छोटे समूह में बैठके करके माहेश्वरी समाज से जुडऩे के लिए प्रेरित करेंगे और महासभा के कार्यक्रमों व योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएंगे। आगामी भ्रमण करावल नगर क्षेत्र में होगा और उसके पश्चात अन्य क्षेत्रों में भी प्रत्येक माह में भ्रमण करेंगे। अल्पाहार के पश्चात सचिव श्री विशाल माहेश्वरी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया।
Latest News