गंगानगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम व नई लिफ्ट का लोकार्पण उल्लासपूर्वक संपन्न
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री माहेश्वरी भवन श्रीगंगानगर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस उल्लासपूर्वक व धूम-धाम से मनाया गया। श्री माहेश्वरी भवन प्रांगण में सेवा समिति अध्यक्ष श्री महेश कुमार नढ़ाणी, प्रोफेशनल सैल अध्यक्ष श्री बी.डी. चांडक, महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती सुनीता बिहाणी, युवा समिति अध्यक्ष श्री नीलांशु सारड़ा, दानदाता श्रीमती चंदा देवी, डॉ. महेश माहेश्वरी व डॉ. सीमा माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। सचिव डॉ. अजीत सोमानी ने बताया कि ध्वजारोहण पश्चात श्री माहेश्वरी भवन के उत्तरी दिशा में स्थापित नई लिफ्ट का लोकार्पण विधिवत पूजा-पाठ के साथ लिफ्ट हेतु दान देने वाले परिवार की श्रीमती चंदा देवी, डॉ. महेश माहेश्वरी व डॉ. सीमा माहेश्वरी द्वारा समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। ज्ञात हो कि हाल ही में डॉ. महेश माहेश्वरी इस्कोन मंदिर हेतु भूमि दान कर चुके हैं। सभी ने डॉ. माहेश्वरी के कार्यों से सद्प्रेरणा लेकर सामथ्र्य अनुसार दान देने को ही मानस जन्म को सफल बनाने का मूल मंत्र माना। इसके बाद अल्पाहार के साथ-साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ। इससे पूर्व के दिनों में तिरंगा झंडा नि:शुल्क वितरण की व्यवस्था भी जवाहर नगर स्थित श्री माहेश्वरी भवन में की गयी थी।
Latest News