वरंगल महेश कला समिति द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
महेश कला समिति वरंगल द्वारा विगत 35 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम करते आ रहे है। आज प्रगतिशील मारवाड़ी समाज भवन के सामने समिति के मंत्री रामकिशोर मनियार की अध्यक्षता में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्व प्रथम श्री गणेश जी पूजा की गई एवं भारत माता के चित्रपट की पूजा की गई तत्पश्चात समिति एवं समाज के सभी गणमान्य सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं सभी को प्रसाद वितरित किया गाया। इस कार्यक्रम में समाज के करीब 170 सदस्य एवं युवा उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह जानकारी समिति द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
Latest News