लायन्स क्लब कासगंज डायमंड द्वारा स्वंतत्रता समारोह मनाया गया
लायन्स क्लब कासगंज डायमंड द्वारा देश की आजादी का 78 वाँ स्वंतत्रता समारोह लायन साथी मनोज जाखेटिया के विद्यालय श्री ठाकुर जी एजुकेशनल एकेडमी सहावर गेट कासगंज में मनाया। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया, अध्यक्ष लायन अनुराग माहेश्वरी, सचिव लायन विनय माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता सहित लायन ए.के. सिंह पुंढीर, मनोज जाखेटिया, शिव कुमार गुरहार, अनिल जैन, अंजु जाखेटिया, विजय सिंह, सौरभ माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनकी क्लब की ओर से अध्यक्ष लायन अनुराग माहेश्वरी द्वारा प्रशंसा की गई और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उक्त समारोह के संयोजक लायन मनोज जाखेटिया रहे जिनकी ओर से कार्यक्रम के उपरान्त सभी अतिथियों को जलपान कराया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा स्कूल के 200 बच्चों को टिफिन और मिठाई वितरित किए गए।
Latest News