अमरावती की बेटियों द्वारा सामूहिक रक्षाबंधन का अनूठा कार्यक्रम आयोजित

अमरावती की बेटियों द्वारा सामूहिक रक्षाबंधन का अनूठा कार्यक्रम बडनेरा रोड स्थित महेश भवन अमरावती में मनाया गया।अमरावती की बेटियां जो अब नागपुर की बहुए है, उन्होंने सामुहिक रक्षाबंधन मनाया। सामूहिक राखी का विचार शुभा धीरन सिकची के अंतर्मन में उपजा था, मगर इसे वास्तविकता में साकार किया हमारे सभी बहनों ने। सभी के सहयोग से, मेहनत से यह रक्षाबंधन का उत्सव, पर्व में बदल गया। इसमें विशेष संगीता चांडक काकानी के अथक प्रयासों ने हमें आगे बढऩे मे मदद मिली। कार्यक्रम 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक संपन्न हुआ। बहनों ने भाई भाभी के लिए स्वागत गीत, नृत्य, नाटिका द्वारा अपने मन के भाव को प्रकट किये। डॉ. शिल्पा लाहोटी द्वारा गाए। सुमधुर राखी के गीतों ने सबका मन मोह लिया। तत्पश्चात भाई भाभी का परिचय एवं भाई भाभी बहनों के साथ रैंप वॉक तथा गरबा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 17 बहनों ने भाग लिया। भंवरी देवी लाहोटी, प्रभादेवी भैया, सुषमा सोमानी, उषा काबरा, मंजू राठी, शारदा चांडक, भाग्यश्री काबरा, अस्मिता भांगडीया, कल्पना फुमरा, माधुरी डागा, डॉ. शिल्पा लाहोटी, सोनल चांडक, राजश्री राठी कीसूझबूझ से अनूठा कार्यक्रम सफल हो पाया। कार्यक्रम में आए सभी के माता-पिता और भाई भाभी ने इस कार्यक्रम की खूब तारीफ की। बहनों द्वारा किया गया यह प्रयास सभी को बहुत पसंद आया। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ संपन्न हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन