डॉ. आशीष बाल्दी, बठिण्डा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित

माहेश्वरी सभा बठिण्डा के कार्यकारिणी व अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा 'मिशन-100' समिति के सदस्य व महाराजा रणजीत सिंह टैक्नीकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. आशीष बाल्दी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में भारत के राष्ट्रपति जी ने विज्ञान भवन में सम्मानित किया। माहेश्वरी सभा बठिण्डा के लिए यह गर्व की बात है कि महाराजा रंजीत सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी के फार्मास्युटिकल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रख्यात प्रोफेसर डॉ. आशीष बाल्दी को उत्कृष्ट शिक्षण एवं अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया और शिक्षक दिवस 5 सिंतबर के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू जी ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोफेसर आशीष बाल्दी को राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 4 सितंबर को सभी पुरस्कार विजेताओं से विशेष बातचीत को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा अपने शिक्षण और अनुसंधान के लिए डॉ. बाल्दी का उच्च शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। प्रो. बाल्दी इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले 13 शिक्षको में से एक और प्रतिष्ठित सम्मान के लिए उत्तर भारत में एकमात्र व्यक्ति हैं।

 

माहेश्वरी सभा बठिण्डा के अध्यक्ष के.के. मालपानी ने बताया डॉ. बाल्दी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा फार्मेसी और फार्माकोलॉजी में लगातार चार वर्षो तक दुनिया भर के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान दिया गया है। प्रो. बाल्दी को शिक्षण पद्धति में नवाचार करने एवं फार्मेसी शिक्षा के कठिनतम पहलुओं को रोचक ढंग से पढ़ाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। कुलपति प्रो. बूटा सिंह सिद्धू ने डॉक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि प्रो बाल्दी का छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण, अनुसंधान उत्कृष्टता प्रशासनिक कौशल और सामाजिक योगदान, उन्हें फार्मेसी में एक प्रतिष्ठित शिक्षक के रूप में पहचान देता है। 


हरियाणा पंजाब माहेश्वरी सभा के प्रादेशिक सचिव जगदीश मंत्री ने बताया मध्य प्रदेश के एक छोटे से गाव रतनगढ़ से अपनी यात्रा सरकारी विद्यालय से शुरू करने वाले डॉ. आशीष बाल्दी ने बीआर नाहटा कॉलेज ऑफ फार्मेसी मंदसौर से फार्मेसी में स्नातक और डॉ. एचएस गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी सागर से एम. फार्मेसी की पढ़ाई की है जिसके बाद उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से पीएचडी की है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम और उनके गुरु से प्रेरित होकर शिक्षक बनने का फैसला किया। इस उपलब्धि पर रा.का.स.स. अशोक सोमानी, हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र कलतरी, सचिव जगदीश मंत्री माहेश्वरी सभा बठिण्डा के अध्यक्ष के.के. मालपानी, सचिव सुप्रीम कोठारी, सुशील मूंधडा, गोविन्द डागा, राकेश होलानी, पवन होलानी, सुरेश होलानी, प्रवीण मिमाणी, सुरेश चांडक व महिला संगठन अध्यक्ष सविता होलानी, सचिव अंजू मालपानी, सरक्षक पूनम राठी और प्रादेशिक ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश गटानी और सचिव सोहन माहेश्वरी और युवा संगठन अध्यक्ष पुष्पक मंत्री व सचिव हैपी माहेश्वरी ने बधाई दी और बताया की यह अवार्ड माहेश्वरी समाज के लिए गर्व की बात है। 


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन