स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी युवा संगठन वरंगल द्वारा सेवा कार्यक्रम किये गए
माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी युवा संगठन वरंगल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में वरंगल में गोविंदराज गुट्टा के पास सरकारी ऐडेड पाठशाला में सेवा कार्यक्रम किये गए। माहेश्वरी समाज द्वारा छात्र छात्राओं को नोट बुक्स, पेन, पेंसिल, कम्पास बॉक्स सेट वितरण किये गए एवं छात्र छात्राओं द्वारा योगाभ्यास करने के लिए ग्रीन म्याट भी दिया गया। माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा सभी बच्चो के लिए, उपस्थित माता पिता, पाठशाला के टीचर्स एवं कर्मचारियों के लिए मध्यान भोजन की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम में वरंगल 27 वार्ड के कॉर्पोरेटर उपस्थित हुए एवं उसके क्षेत्र में स्थित पाठशाला में यह कार्यक्रम करने के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों को एवं सदसयो को धन्यवाद दिया। पाठशाला की प्रधान अध्यापिका श्रीमती जी. निरंजनि ने बताया की इस पाठशाला में पडऩे वाले बच्चे आर्थिक रूप से बहुत वंचित है एवं बहुत बच्चे अन्य राष्ट्र से जीवन उपाधि के लिए आये हुए परिवार के है। माहेश्वरी समाज द्वारा यह नेक प्रयास बच्चो में उत्साह भरेगा। प्रधान अध्यापिका ने समाज के सभी सदस्यो को धन्यवाद दिया। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री प्रह्लाद सोनी ने प्रधान अध्यापिका से बताया की पाठशाला के लिए एवं पाठशाला में पढऩे वाले बच्चो के लिए कोई भी जरूरत हो तो माहेश्वरी समाज, वरंगल सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष प्रह्लाद सोनी, मंत्री राम किशोर मनियार, कोषाध्यक्ष जितेन्दर मूंदड़ा, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष संदीप मूंदड़ा, मंत्री प्रतीक लाहोटी, अखिल भारत वर्षीय महासभा के कार्यकारणी सदस्य श्री रमेश चंद बंग, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक सभा के उपाध्यक्ष श्री गोपीकिशन लाहोटी, ब्रिज गोपाल लाहोटी, प्रेम कुमार डालिए, श्याम सुन्दर जाखोटिया, नंदकिशोर लाहोटी, गोपाल दरक, नवल किशोर मनियार, डॉ. विष्णु कुमार बल्दवा, नवल किशोर भट्टड़, विशाल बंग, संपत कुमार मालाणी, आनंद सोनी, सुनील जाजू, आनंद लोया, राज गोपाल सोमानी, राज कुमार धोका, वल्लभ बोहरा, धनराज मनियार एवं समाज के अन्य पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों ने अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह जानकारी समाज के मंत्री राम किशोर मनियार ने दी।.
Latest News