बठिंडा माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा तीजोत्सव आयोजित
हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अंतर्गत बठिंडा माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित चतुर्थ कार्य समिति बैठक सारंग तीज उत्सव के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रभारी संचार सिद्धा भाग्यश्री चांडक, उत्तरांचल संयुक्त मंत्री मंजू हरकुट, प्रादेशिक अध्यक्ष सीमा मूंदड़ा, प्रादेशिक सचिव अनु सोमानी, पूनम राठी, सुमन जाजू, मंजू भुराडिया, बठिंडा सभा अध्यक्ष के.के. मालपानी, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष संयोग माहेश्वरी, प्रादेशिक ट्रस्ट सचिव सोहन माहेश्वरी आदि की उपस्थिति रही। बठिंडा में सभी का गर्म जोशी से स्वागत किया गया और सम्मान दिया गया। महेश वंदना गणेश वंदना स्वागत नृत्य द्वारा कार्यक्रम का शुरुआत हुई। स्वनियोजिता अंतर्गत बत्ती बनाने वाली मशीन जरूरतमंद बहन को रोजगार हेतु दी गई। सतरंगी झंकार गायन प्रतियोगिता के माध्यम से बहनों का हुनर निखारते हुए मनोरंजन किया गया। पारंपरिक गिद्दा नृत्य, तीज प्रस्तुति और देशभक्ति नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संजीवन सिद्धा समिति अंतर्गत प्रोटीन डाइट का वितरण किया गया। रघुकुल रीत सिद्ध समिति अंतर्गत वृद्ध आश्रम में भोजन कराया गया। प्रदेश द्वारा आयोजक संगठन का सम्मान पुरस्कार वितरण आदि किया गया।
Latest News