माहेश्वरी महिला संगठन जोगबनी द्वारा तीजोत्सव मनाया गया
माहेश्वरी महिला संगठन जोगबनी द्वारा सावन के तीज के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कविता तापडिय़ा के घर पर रखा गया। लड्डू गोपाल एवं राधाजी का झूला लगाया गया। नृत्य, हास्य रस, नाटक, खेल का आयोजन कर उपहार के साथ अल्पाहार रखा गया। विशेष अतिथि संजीवन सिद्धा समिति पूर्वांचल प्रभारी अर्चना तापड़ीया के साथ नेपाल बिराटनगर से माहेश्वरी सखियाँ भी इस सावन सिंधारा में आई। अध्यक्ष ज्योति तापडिया, सचिव-दीपा काबरा, खुशबु तापडिय़ा, संध्या तापडिय़ा, नेहा डागा, स्नेहा तापडिय़ा, पूजा डागा, दिव्या तापडिय़ा, जय बिहानी, रंजू बिहानी, प्रियंका लाहोटी, जूली लाहोटी, रेनू राठी, कविता तापडिया, चांदनी तापडिय़ा, शारदा मुंद्रा, गुंजन अटल, कल्पना तापडिय़ा, प्रभा तापडिय़ा, निर्मला तापडिय़ा, मंजू तापडिय़ा, आशा तापडिय़ा, कविता काबरा, सरिता तापडिय़ा, तन्वी तापडिय़ा, कांता अटल और भी सभी सखिया के साथ तीज का प्रोग्राम धूमधाम से मनाया गया।
Latest News