प्रसुताओं को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे भेंट किए - राशि माहेश्वरी

सामर्थ्य सोसायटी, बूंदी द्वारा स्तनपान सप्ताह के पांचवें दिन मदर मिल्क बैंक में प्रसुताओं को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा भेंट किया। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत के समान होता है। उसी प्रकार प्रकृति के लिए पौधारोपण जरूरी होता है। माहेश्वरी ने बताया कि डिस्चार्ज सभी माताओं ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए। बच्चों के बड़े होने तक पौधे का पालन पोषण करने का संकल्प लिया कि जिस प्रकार हम अपने बच्चों का पालन पोषण करेंगे। उसी प्रकार इस पौधे का भी पालन पोषण करेंगे क्योंकि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी है। साथ ही सोसायटी सदस्यों द्वारा मदर मिल्क बैंक का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग ऑफिसर सुनीता मीणा, नर्सिंग ऑफिसर सीमा शर्मा, सहायक कर्मचारी ममता और सोसायटी सदस्य हेमा सोनी, आशी अख्तर, अनीशा जैन, नेहा जोशी आदि उपस्थित रहे।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन