माहेश्वरी सभा गुवाहाटी द्वारा वित्तीय निवेश पर सेमिनार आयोजित
माहेश्वरी सभा गुवाहाटी एवं एटिका वेल्थ मुंबई के सयुंक्त तत्वाधान से स्थानीय होटल में म्यूचुअल फंड के एक वित्त ज्ञानवर्धन ज्ञानशाला का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी, सचिव सुरेन्द्र लाहोटी, महिला समिति अध्यक्ष वर्षा सोमानी, सचिव पुष्पा सोनी, युवा अध्यक्ष शिवरतन सोनी, एटिका प्रमुख केशव गट्टानी व सभागार में उपस्थित वरिष्ठ समाजबंधुओं द्वारा भगवान महेश पूजन एवं महेश वन्दना से किया गया। कार्यक्रम संयोजिका तृप्ति बिहानी ने मंच संचालन किया व मुख्य वक्ता का सभाघर में परिचय करवाया। सभा अध्यक्ष बिहानी ने सभी समाज बंधुओं का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि समाज के हर सदस्य को निवेश की पूर्ण जानकारी हो, यही आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। मुख्य वक्ता के रूप में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से आए गजेंद्र कोठारी ने बहुत ही सुंदर रूप से निवेश करना सिखाया, खचाखच भरे दर्शकों से सदन में रत्ती भर भी जगह नहीं देखी गई। कोठारी ने सुझाव देते हुए कहा कि घर की महिलाएं निवेश में माहिर होती हैं और उनको वित्त लेनदेन के रखरखाव की ज्यादा समझ रहती है। इस ज्ञानवर्धक सत्र में 250 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। अंत में सभा मंत्री सुरेन्द्र लाहोटी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
Latest News