श्री बांगड माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी की सोलहवीं साधारण सभा आयोजित

श्री बांगड माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी की सोलहवीं साधारण सभा श्री सीमेंट बागड नगर ब्यावर में सम्पन्न हुई। इसमें देश भर से 100 से अधिक माहेश्वरी एकत्रित हुये। कोलकाता, मुम्बई, चैन्नई, जोधपुर, अहमदाबाद, भीलवाडा, सूरत, जयपुर, कोटा, महाराष्ट्र, गुजरात, वाराणसी, कानपुर, भदोई, कर्नाटका, आन्ध्रप्रदेश आदि प्रत्येक जगहों से लोग एकत्रित हुये। सभा की अध्यक्षता चैयरमैन श्री हरी मोहन बांगड ने की। मंच पर श्री रामपाल सोनी डिप्टी चैयरमैन, श्री जगदीश चन्द्र एन. मुंदडा, आर.एल. काबरा वाइस चेयरमैन, राधेश्याम सोमानी सैकेट्री, सोहन लाल भूतड़ा कोषाध्यक्ष, श्री अजय काबरा मंत्री महासभा उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन