रक्तदान की तुलना में मानव जाति की सेवा का इससे बड़ा कोई कार्य नही - लाठी

श्री महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड बून्दी के अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता संजय लाठी ने 11 अगस्त को अपने जन्मदिन के अवसर पर प. बृजसुन्दर शर्मा सामान्य चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक में चल रही रक्त की कमी को जनमानस के माध्यम से पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना मानवीय कर्मो में से एक है। क्योकि रक्तदान की तुलना में मानव जाति के लिए सेवा का इससे बड़ा कोई कार्य नही हैं। उन्होंने रक्त की कमी के कारण किसी को भी अपना जीवन न त्यागना पड़े इसके लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ व समर्थ लोगो से रक्तदान के लिए सदैव तैयार रहने का आह्वान किया। इस दौरान भाजयुमो नेता विकास शर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी नारायण सिंह हाड़ा, नर्सिंग ऑफिसर तजेंद्र कौर व विमला कावर, काउंसलर लक्ष्मी गुर्जर आदि उपस्थित रहे। इस दौरान लाठी के जन्मदिन पर उनके शुभ चिंतकों ने सेवा व पुण्यार्थ के कार्य कर सामाजिक व परोपकारी कार्यो में सहभागिता निभाई। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन