माहेश्वरी महिला समिति श्रीगंगानगर द्वारा सतरंगी मेले का आयोजन किया गया

माहेश्वरी महिला समिति श्रीगंगानगर द्वारा 9 अगस्त को मुकेश ऑडिटोरियम मे सतरंगी मेले का आयोजन किया गया। जिसमे समारोह अध्यक्ष स्थानीय विधायक श्री जयदीप बिहानी की माताजी समाज सेविका किरण बिहानी व विशिष्ट अतिथि नगर परिषद की सभापति गगन कौर उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा अर्चना से हुई। उपस्थित अतिथियों के सम्मान के बाद स्वागत गीत हुआ उसके बाद नगर परिषद सभापति जी का उदबोधन हुआ। उनके द्वारा तीज मेले का अवलोकन किया गया। मेले में विभिन्न तरह की स्टॉल्स जैसे ज्वैलरी, कुर्ती, राखी, हस्त निर्मित वस्तुएँ, परिधान व खाने पीने की स्टॉल्स लगी। लोगो ने खूब जम कर खरीदारी की। झूले पर सभी ने आनन्द उठाया। समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, समाज की बहू - बेटियों द्वारा बहुत सुंदर प्रोग्राम दिया गया, मंच संचालन किरण सोमानी ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन