उत्तरांचल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर वेबीनार का आयोजन सम्पन्न

उत्तरांचल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर वेबीनार का आयोजन दिनांक 3 सितंबर 2023 को उत्तरांचल की सभी प्रदेश सभाओं के कार्यकर्ताओं के लिए हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक सभा द्वारा किया गया, इस वेबीनार में दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश पूर्वी उत्तर प्रदेश व हरियाणा पंजाब से 115 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश को वंदन करते हुए भारत माता के जयघोष से हुआ व मिशन चंद्रयान की सफलता व मिशन आदित्य की सफल लॉन्चिंग पर सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र कलंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए आज के कार्यक्रम का महत्व बतलाया। महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आव्हान किया। महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा ने अपने मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं को जोड़कर कार्य को गति देने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्रमुख श्री राजेश चांडक ष्ड्ड अमरावती ने अपने प्रेरक उद्बोधन से सभी कार्यकर्ताओं को समझाया की समाज कार्य के लिए समय देना हम सभी की जवाबदारी है व समाज में प्रत्येक कार्यकर्ता का स्थान महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय महिला प्रशिक्षण प्रमुख नम्रता बिहानी इंदौर ने कार्यकर्ताओं के गुण कार्यकर्ताओं की विशेषता और उनके दायित्व इस विषय पर मार्गदर्शन किया, छोटी छोटी वीडियो क्लिप व पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी बात को सभी कार्यकर्ताओं को समझाया। उत्तरांचल के उपसभापति श्री विनीत केला ने सभी को प्रेरित किया व उत्तरांचल के संयुक्त मंत्री श्री ओम तापडिय़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरियाणा पंजाब के सचिव जगदीश मंत्री ने किया व टेक्निकल व्यवस्था श्री महेश जाखेटिया गुरुग्राम व उनकी सहयोगी टीम ने संभाली। इस कार्यक्रम में दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश व हरियाणा पंजाब के कार्यकर्ता, महिला संगठन व युवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए, प्रश्नोत्तर के रूप में सभी जिज्ञासाओं का भी संतोषप्रद जवाब दिया गया शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं में नवचेतना का संचार हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन