अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा धार्मिक यात्रा का आयोजन सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब गुजरात एवं अहमदाबाद अध्यक्ष श्रीमती रीतु मुकेश कुमार कोठारी के नेतृत्व में और अहमदाबाद जिला मंत्री शारदा सुरेश नवाल की सहयोगी टीम द्वारा सावन माह में वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की पवित्र यात्रा अविस्मरणीय और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। पवित्र शहर वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन से यात्रा की शुरुआत हुई। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद पाकर मन को अत्यंत शांति और भक्ति की अनुभूति हुई। यहां की गंगा आरती ने पूर्णत: मोह  लिया। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर स्नान करना अत्यंत पवित्र अनुभव रहा। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन से यात्रा पूर्ण हुई। यहाँ का धार्मिक वातावरण और भक्तिमय संकीर्तन ने मन को अभिभूत कर दिया। छपैया की यात्रा ने पहले से ही आनंदमयी यात्रा पर सोने पर सोहागा जैसा काम किया। सावन माह को ध्यान में रख कर व्यंजन बहुत ही स्वादिष्ट व्यवस्थाएं बेहतरीन सभी सुविधाजनक और आरामदायक वातावरण ने यात्रा को बहुत सुखद बना दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन