स्व. गट्टाणी जी को स्मृति में वीडियो जारी, पौधारोपण व अग्निशमन यंत्र प्रशिक्षण संपन्न


उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री सोहन लाल जी गट्टाणी की तृतीय पुण्य-दिवस पर दिनांक 03 सितम्बर, 2023 को श्री माहेश्वरी सेवा समिति, श्रीगंगानगर (राज.) द्वारा सूरतगढ़ रोड स्थित तपोवन मनोविकास विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात स्व. गट्टाणी जी की स्मृति में तपोवन मनोविकास विद्यालय को 5,100/- रु. का आर्थिक सहयोग सेवा समिति की ओर से देने की घोषणा की गयी। तत्पश्चात श्री माहेश्वरी भवन में अग्निशमन यंत्रों को प्रयोग कर आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत डीजल आदि से लगी आग व गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाने के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में उपस्थित लोगों ने स्वयं अपने हाथों से 'अग्निशमन यंत्रÓ को चलाकर प्रशिक्षण लिया। इससे पहले सुबह डॉ. अजीत कुमार सोमानी द्वारा स्व. श्री गट्टाणी जी की स्मृति-शेष पर बनायीं गयी एक वीडियो जारी कर श्रद्धांजली अर्पित की गयी। 

प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज चितलांगिया, प्रदेश सभा के सरंक्षक श्री राजकुमार चितलांगिया, सेवा समिति के अध्यक्ष श्री महेश कुमार नढ़ाणी, सचिव डॉ. अजीत कुमार सोमानी, कोषाध्यक्ष श्री श्यामसुंदर चांडक, प्रचार मंत्री श्री देवराज मोहता, कार्यकारिणी सदस्य श्री महावीर प्रसाद राठी व श्री गजानंद चांडक, प्रोफेशनल सैल के अध्यक्ष श्री बी.डी. चांडक व सचिव श्री राधेश्याम झंवर, महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता बिहाणी, सचिव श्रीमती अंजू पेड़ीवाल, सहसचिव श्रीमती किरण सोमानी व सह-सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती संतोष नाढ़ाणी, युवा समिति अध्यक्ष डॉ. पवन भट्टड़, श्री पदम झंवर, समाज के गणमान्य नागरिक, माहेश्वरी भवन स्टाफ व तपोवन विद्यालय स्टाफ उक्त कार्यक्रमों के साक्षी बने।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन