अबोहर में एक पेड़ पूर्वजों के नाम कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की जिला सभा अबोहर-फाजिल्का ने अबोहर में एक पेड़ पूर्वजों के नाम अभियान से श्रीमती सावित्रि देवी एवं श्री महेंद्र कुमार मूंदडा की पुण्य स्मृति में हनुमानगढ़ मार्ग पर बीएसएफ छावनी के गेट न. 2 से गेट न. 3 के बीच 500 पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देने में एक मिशाल कायम की। वन विभाग के सहयोग से खाली जमीन पर पौधे लगाए गए, उस जगह की वायर फेंसिंग की गई एवं पौधों की देखभाल के लिए कार्यकर्ताओं की जवाबदारी सुनिश्चित की गई। वर्तमान समय में वृक्षारोपण बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फूल और फलदार पौधों के अलावा सूरतगढ़ से विशेष रूप से पधारे पंडित श्री बलबीर जी ने मत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी रोपित करवाई जिसमे नीम, पीपल व वट वृक्ष शामिल थे। माहेश्वरी संगठन के इस अभूतपुर्व प्रयास की शहर के अन्य सामाजिक संगठनों ने मुक्त कंठ से सराहना की और आह्वान किया कि वे भी पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकाधिक पौधारोपण करे ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण दिया जा सके। समारोह में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। इस कार्य में पिलर लगाकर वायर फेंसिंग के लिए श्री प्रवीण मूंदड़ा परिवार, अबोहर द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया।
Latest News