कोयंबटूर माहेश्वरी सभा की 30वी वार्षिक सभा आयोजित

कोयंबटूर माहेश्वरी सभा की दिनांक 3 सितंबर 2023 को संपन्न 30वी वार्षिक सभा में श्री श्रीगोपाल माहेश्वरी को निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना गया तथा कार्यकारिणी के 10 सदस्यों का चुनाव भी किया गया जिसमें संतोष मूदड़ा, दामोदर सोमानी, राजेंद्र भट्टङ, कुशाल केला, अनिल माहेश्वरी, हरीश भुराडिया, राजेश कांकाणी, मदन गोपाल भुराडिया, प्रदीप करनानी और ओमप्रकाश चांडक निर्विरोध चुने गए। सहसचिव राजेंद्र भट्टड ने गत वर्ष की गतिविधियों का ब्यौरा पेश किया तथा कोषाध्यक्ष श्री दामोदर सोमानी ने गत वर्ष के आय व्यय का लेखाजोखा पेश किया। सुरभि महिला मंडल की श्रीमती भावना साबु ने साल भर के कार्यक्रम की सूची पेश की तथा माहेश्वरी युवा परिषद का लेखा-जोखा यादव सोमानी ने प्रस्तुत किया। इस प्रकार माहेश्वरी सभा की कार्यवाही हर्ष और उल्लास के साथ संपन हुई। अंत मे सभी सदस्यों ने अगले साल की कराई जाने वाली विभिन्न गतिविधियो की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए भोजन का आनंद लिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन