गुजरात में संगठन आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के संगठन मंत्री श्री राजेंद्र पेड़ीवाल के अनुसार 28 जुलाई 2024 को खेड़ा नडियाद जिला माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में प्रदेश की कार्य समिति की बैठक हुई। मीटिंग के पश्चात उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद खेड़ा जिला के ग्रामीण विस्तार कठलाल (लगभग 50) और कापड़वंज (70 परिवार) में वहां के माहेश्वरी समाज के परिवार के लोगों से मिलने का कार्यक्रम रखा गया। गुजरात प्रदेश के पदाधिकारी सुरेश मूंधडा प्रदेश अध्यक्ष, राजाराम राठी प्रदेश मंत्री, राजेंद्र पेड़ीवाल प्रदेश संगठन मंत्री, श्याम भंडारी प्रदेश अर्थ मंत्री, राधा कृष्ण मूंदड़ा दक्षिणाचल के संयुक्त सचिव, मध्यांचल के संयुक्त सचिव कालूराम  हेड़ा और प्रदेश कार्यालय मंत्री मनोहर तोतला ने खेड़ा जिला के अध्यक्ष सत्यप्रकाश हेड़ा, मंत्री उमेश बांगड़, डॉ. कैलाश राठी, महासभा का का.म. सदस्य, कठलाल से उपाध्यक्ष लेखराज राठी, नडियाद भवन के अध्यक्ष लड्ढा जी तथा स्थानीय पदाधिकारी युवा पदाधिकारी, अन्य गणमान्य बंधु गण आदि के साथ सार्थक विस्तृत चर्चा की। निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान आकर्षण रहा (1) महासभा द्वारा संचालित सभी ट्रस्टों के बारे में जानकारी से सभी को सदस्यों को अवगत कराना उनसे मिलने वाले लाभ समाज के जरूरतमंद सदस्यों को अविलंब पहुंचाना। (2) उपस्थित सदस्यों को राष्ट्रीय सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण जनगणना पोर्टल एबीएमएम  संपर्क की उपयोगिता विस्तार से समझाना और जो भी समाज बंधु समाज के सदस्य नहीं है उन्हें  ऐप्स भरने के तरीके को समझाया गया। इसके अलावा उनके दुख सुख में साथ रहने की तथा स्थानीय बच्चों को उच्च शिक्षा, विवाह आदि या अन्य जरूरतों को पूरा करने की भरसक प्रयत्न करने का आश्वासन दिया गया। स्थानीय युवा एवं महिला संगठन बनाने के लिए भी चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कुल मिला कर भ्रमण बहुत ही सार्थक रहा और एक दूसरे को समझने व जानने में मील का पत्थर साबित होगा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन