श्री जोधपुर जिला माहेश्वरी समाज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
श्री जोधपुर जिला माहेश्वरी समाज नागोरी गेट के तत्वाधान में हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम श्री पुष्कर दास जी महाराज उदयपुर, श्री तरुण जी महाराज हिसार, श्री रामधन डागा, पूर्व पार्षद, किशन गोपाल बंग मंत्री श्री माहेश्वरी सेवा सदन, पुष्कर के सानिध्य में माहेश्वरी सवर्गा आश्रम कागा व आसपास पीपल, जामुन, नीम, आवला के करीब 11 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष किशन लाल राठी, विष्णु डागा सचिव, शंकर राठी कोषाध्यक्ष, अशोक बंग, सह सचिव, अशोक मंत्री, रामेश्वर राठी, ओमप्रकाश लढ्ढा व अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वह पौधों की सही देखरेख की जिम्मेवारी अशोक मंत्री को दी गई।
Latest News