छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा की प्रथम कार्यकारी मंडल बैठक दुर्ग जिला माहेश्वरी सभा के अंर्तगत माहेश्वरी सभा बेमेतरा के आतिथ्य में संपन्न
महासभा कार्यसमिति सदस्य एवं निवत्र्तमान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा रामरतन मूंधड़ा ने कहा की अपने परिवार की किसी भी जानकारी में परिवर्तन आने पर हमे ्रक्चरूरू संपर्क एप्प में अपने डाटा को अपडेट करना चाहिए। डाटा के आधार पर ही योजनाएं बनेंगी एवं क्रियान्वित होंगी अत: योजनाओं की सार्थकता हमारे डाटा अपडेशन पर निर्भर है। साथ ही बताया कि 500 रू. प्रति वर्ष के नाम मात्र शुल्क पर ्रक्चरूरू संपर्क एप के मंगल परिणय ऑप्शन में जाकर विवाह योग्य युवक युवतियों का एनरोलमेंट किया जा सकता है।
3 लाख आय या जरूरतमंद परिवारों के डाटा पुन: निरीक्षण का कार्य किया जाएगा। अर्थमंत्री सीए मनोज राठी द्वारा सदस्यता शुल्क व आय व्यय की जानकारी दी गई।
जिला माहेश्वरी सभा के श्रीकिशन सारडा अध्यक्ष धमतरी, पवन करनानी अध्यक्ष रायपुर, राजेन्द्र गाँधी अध्यक्ष बस्तर, अनिल चाण्डक अध्यक्ष बिलासपुर, राजकुमार केला सचिव दुर्ग व गगन लढ्ढा सचिव राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ महेश सेवा निधि ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी बालकिशन झंवर, आदित्य विक्रम बिड़ला मेमोरियल व्यापार सहयोग केंद्र रामरतन मूंधड़ा, बांगड़ मेडिकल वेलफेयर ट्रस्ट संयोजक नरेंद्र लोहिया द्वारा अब तक किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
प्रदेश सभा के रिक्त पदों पर मनोनयन किया गया जिसमें दुर्ग राजनांदगांव जोन के संयुक्त मंत्री पद पर कमल किशोर बियाणी दुर्ग को मनोनीत किया गया। प्रचार प्रसार समिति में विष्णु सारडा रायपुर, लक्ष्मीनारायण चांडक साजा, लीलाधर राठी सुकमा, अशोक राठी दुर्ग, विवाह सहयोग समिति संयोजक प्रकाश माहेश्वरी रायपुर, शिवनारायण चाण्डक जगदलपुर व हरीश गाँधी मड़ेली सदस्य, विठ्ठल भूतड़ा विशेष आमंत्रित सदस्य, माहेश्वरी स्टार्टअप प्रोजेक्ट समिति हेतु युवा संगठन से सदस्य जोड़े जाएंगे, भावी पीढ़ी निर्माण समिति रामरतन मूंधड़ा भाटापारा व महिला संगठन से सदस्य जोड़े जाएंगे, शिक्षा सहयोग समिति जगदीश चांडक रायपुर गोपाल बजाज रायपुर, व्यापार सहयोग समिति संयोजक अजय सोमानी दुर्ग, शासकीय योजनाएं एवं बीमा समिति संयोजक भागीरथ चांडक रायपुर, ्रक्चरूरू संपर्क एप्प प्रबंधन, डाटा कलेक्शन व डाटा अपडेशन समिति के संयोजक सुभाष भट्टड़ भाटापारा, शुभकामना व बधाई संदेश संयोजक श्री सूरज प्रकाश राठी रायपुर को मनोनीत किया गया। उपरोक्त गठित सभी समितियों में दर्शाए गए नाम के अतिरिक्त और भी नाम जोड़े जाएंगे अन्य अन्य जिलों से व अन्य अन्य स्थानों से सदस्यों को जोड़ा जा सकेगा।
चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉक्टर रवि राठी ने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश के अन्य शहरों में भी प्रतिष्ठित हॉस्पिटल से जांच व इलाज का अनुबंध किया जाएगा। शासकीय योजना व बीमा संयोजक भागीरथ चांडक ने आयुष्मान कार्ड तथा एम्स हॉस्पिटल में बनने वाले कार्ड के संबंध में जानकारी दी। ्रक्चरूरू सम्पर्क एप्प की उपयोगिता पर संयोजक सुभाष भट्टड़ ने अपने विचार साझा किए।
प्रदेश सभा की आगामी कार्य योजना में नव व्यापार सृजन व मार्गदर्शन का कार्यक्रम लगातार चलते रहेगा, भावी पीढ़ी निर्माण के कार्यक्रम सभी 6 जिलों में कम से कम 10 से 12 स्थान पर करवाने की प्रदेश सभा की योजना है राष्ट्रीय संयोजक रमेश परतानी को उपलब्ध कराने का प्रबंध प्रदेश सभा करेगी स्थानीय व जिला संगठन के संयोजन से यह कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। धमतरी जिला माहेश्वरी सभा द्वारा चंपारण में शिव पुराण की कथा का आयोजन है जिसमें पूरे प्रदेश सभा की सहभागिता रहेगी। शिक्षा व बीमा के क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे, परिचय सम्मेलन फिजिकल ऑफलाइन व ऑनलाइन हाइब्रिड मोड पर क्रमश: कराए जाएंगे। युवा संगठन व स्थानीय संगठन के सहयोग से बायोडाटा का संग्रह होगा। ऑनलाइन एंट्री के लिए लिंक प्रोवाइड किया जाएगा जिसका संयोजन इस प्रकार होगा की सीधे बुक प्रिंट या ई फॉर्म में पीडीएफ फाइल उपलब्ध हो जाएगी। महेश नवमी महोत्सव की रिपोर्ट प्रदेश संयोजक व प्रदेश सहमंत्री जगदीश चाण्डक द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री नंदकिशोर राठी व आभार प्रदर्शन संगठन मंत्री गजेंद्र चाण्डक द्वारा किया गया ।
Latest News