श्री माहेश्वरी सेवा समिति, श्रीगंगानगर द्वारा जिलाधीश के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

श्रीगंगानगर माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि मंडल श्री माहेश्वरी सेवा समिति, श्रीगंगानगर के अध्यक्ष महेश कुमार नढ़ाणी, सचिव डॉ. अजीत सोमानी, कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर चांडक,  वरिष्ठ सदस्य मोहनलाल चितलांगिया, विनोद बिहाणी, प्राचार्य वरुण सिगची ने वैश्य समाज पर अपमानजनक टिप्पणी के विरूद्ध आरोपी की शीघ्र गिरफ़्तारी एवं विधायक श्री जयदीप बिहाणी के विरुद्ध दर्ज झूठे मुक़दमे को ख़ारिज करने की मांग वाला मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधीश महोदय को सौंपा। महेश कुमार नढ़ाणी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व श्रीगंगानगर निवासी श्याम सुन्दर अरोड़ा द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वैश्य (बनिया) समाज पर अशोभनीय एव अभद्र टिप्पणी करके वैश्य समाज को नीचा दिखाने का कुत्सित प्रयास किया गया। इस सन्दर्भ में कुछ दिन पूर्व वैश्य समाज के कुछ व्यक्तियों द्वारा श्याम सुन्दर अरोडा के विरूद्ध पुलिस थाना कोतवाली, श्रीगंगानगर में मुकदमा भी दर्ज करवाया था, जिसमें अभी तक आरोपी की गिरफ़्तारी नही हुई है, अपितु आरोपी ने खुद की गिरफ़्तारी से बचने व श्रीगंगानगर के लोकप्रिय विधायक श्री जयदीप जी बिहाणी को बदनाम कर पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से जयदीप जी बिहाणी व अन्य व्यक्तियों पर एक झूठा प्रकरण बनाकर मुकदमा दर्ज करवा दिया है। श्याम सुंदर अरोड़ा का यह दुष्कृत्य बेहद निन्दनीय व अशोभनीय है। पूरे वैश्य समाज में श्याम सुंदर अरोड़ा के दुष्कृत्य व पूरे घटनाक्रम से आक्रोश व रोष व्याप्त है। इसलिये जल्द से जल्द सोशल मीडिया पर वैश्य समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के कारण डॉ. श्यामसुन्दर अरोड़ा को गिरफ्तार किया जाए। महेश कुमार नढ़ाणी ने यह भी बताया कि यशस्वी विधायक श्री जयदीप जी बिहाणी भारत वर्ष में हर क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले एवं देश की अर्थव्यवस्था में विशेष योगदान देने वाले वैश्य समाज के सम्माननीय सदस्य हैं। श्री जयदीप जी बिहाणी व उनके पूर्वजों का श्रीगंगानगर में बिहाणी शिक्षा न्यास के माध्यम से शिक्षा, खेल, धार्मिक, जनोपयोगी कार्यों के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान है। बिहाणी परिवार वर्षों से बिना जात-पात के भेदभाव के जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुये उनके सुख-दु:ख में भागीदार रह रहा है। इस अवसर पर श्याम करवा, रमेश बिहाणी, रमेश कोठारी, अश्विनी बिहाणी, गजानन्द चांडक, मनोज जाजू, अनुराग राठी, डॉ. पवन भट्टड़, सुनील बिन्नाणी, पदम झंवर, राजेश राठी, हरीश नेवर, संजीव बिहाणी, दुर्गा प्रसाद मुंधड़ा, वीरेंद्र सारड़ा, श्रीगोपाल सिगची, कमल बिहाणी सहित माहेश्वरी समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन