गुजरात प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

गुजरात प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन की कार्यकारिणी बैठक पोलो फारेस्ट जोन गुजरात मे अरावली जिला युवा संगठन के आथित्य में रामप्रकाश झंवर, सुरत की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में पूरे गुजरात से 100 से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। बैठक के संगठन के अभी तक के कार्य, सामाजिक नेटवर्किंग, पॉडकास्ट सेशन एवं व्यापार में एक दूसरे की मदद कैसे करे उस पर चर्चा की गई। इसके साथ इनडोर गेम्स, ट्रैकिंग, तैराकी का आयोजन भी किया गया। बैठक में मध्यांचल से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमांशु चांडक, नागपुर, सयुक्त मंत्री मनीष चांडक,अहमदाबाद एवं प्रदेश मंत्री मयंक बागडी, संगठन मंत्री निखिल काबरा, कोषाध्यक्ष आशीष तापडिय़ा, राष्ट्रीय कार्यसिमिति लव ऋषि झंवर समेत सूरत से आशीष बजाज, दिनेश राठी, रवि बाहेती, रजनीश तापडिय़ा, गोपाल बागड़ी, शेखर डागा, दीपक बाहेती समेत अनेक युवाओं ने शिरकत की। बैठक का संयोजन सुनील हिरानी एवं नरेश बांगड़ के सानिध्य में किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन