वाराणसी में नेत्रहीन बच्चों के लिये विविध कार्यक्रम सम्पन्न
नर सेवा ही नारायण सेवा है को चरितार्थ करते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 जुलाई 2024 को हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड में पूर्वांचल के प्रथम नेत्रदाता स्व. श्री जगदीश चितलांगिया की स्मृति में नेत्रहीन बच्चों के लिए विविध तरह के कार्यक्रम क्रिकेट संगीत, सामान्य ज्ञान आदि आयोजित किए गए। सबसे पहले उनको नाश्ता कराया गया तत्पश्चात कार्यक्रम सलाहकार राकेश दरक के नेतृत्व में, कार्यक्रम संयोजक निखिलेश लढ़ा व हर्ष गट्टानी के संयोजन में चितलांगिया परिवार के सदस्यों नवीन एवं कृष्णा गोपाल, गोविन्द भरानी, कृष्ण कुमार काबरा, शशांक चांडक अनुराग राठी, राज सारड़ा, राहुल कोठारी, विवेक बांगड़, नटवर कोठारी, लोकेश मूंदड़ा, वत्सल दुजारी, आर्यन दरक, प्राची चांडक, शिल्पी धूत, तान्या दुजारी, मानवी कोठारी के अलावा समाज से 35 लोगो की उपस्थिति रही। समाज के बंधुओ को विशेष धन्यवाद दिया गया जिन्होंने बच्चों के लिये नाश्ता (बर्गर, खीर मोहन, लस्सी,) सेव, बिस्किट, नमकीन, साबुन, टूथपेस्ट, ब्रश, शेम्पू, टॉफ़ी, नेपकिन, फेसवाश आदि की व्यवस्था में सहयोग किया। क्रिकेट के विजेताओं व गायन में भाग लेने वाले बच्चों को परफ्य़ूम, बैग दिया गया। संस्था के अध्यक्ष अंकित धुत व मंन्त्री ऋषि पटवारी ने सभी को धन्यवाद दिया।
Latest News