इन्दौर में हाई-टेक माहेश्वरी उच्च शिक्षित-प्रोफेशनल्स का अठारहवां परिचय सम्मेलन संपन्न

श्री माहेश्वरी संस्कृति केन्द्र इन्दौर द्वारा 21 जुलाई 2024 को माहेश्वरी उच्च शिक्षित और प्रोफेशनल्स का अठारहवां परिचय सम्मेलन (Hi-Tech Maheshwari Eighteenth Professional Matrimonial Meet) होटल सयाजी महल, इन्दौर में आयोजित किया गया। यह जानकारी संयोजक मुनीश मालानी ने दी। केंद्र के अध्यक्ष मनीष सोमानी, स्वागताध्यक्ष शिवनारायण भूतड़ा ने बताया की कुल 161 प्रविष्टियां देशभर के 12 राज्यों जिनमे बैंगलुरु, मुम्बई, पुणे, दिल्ली, नोएडा, भोपाल, वाशीम, सूरत, हैदराबाद, अमरावती आदि प्रमुख शहर है। साथ ही 13 प्रविष्टियां विदेशों से प्राप्त हुई। इनमे 106 प्रविष्टियां में युवतियों तथा 55 प्रविष्टियां में युवकों से सम्बन्धित थी। इसमें युवाओं की वार्षिक आय 2 लाख से लेकर 2 करोड़ तक की है। सभी युवा आज भी अपने परिवार को आगे रखने और हर सदस्य को महत्व देने की बात करते नजर आये। मार्गदर्शक श्यामसुंदर माहेश्वरी, उप संयोजक कृष्णावतार राठी व मनीष जाखेटिया ने बताया की इस अवसर पर परिचय पुस्तिकाअनुरूप का विमोचन भी किया गया। पुस्तिका के उम्मीदवारों का औसत पैकेज 25 लाख है। कार्यक्रम के सूत्रधार मुकेश सारडा और अर्चना सोमानी थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन