संगम समूह भीलवाड़ा द्वारा 1 लाख पौधे व 5 हजार ट्री गार्ड का हुआ वितरण
भीलवाड़ा की हरियाली बढ़ाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए सोनी हॉस्पिटल परिसर में संगम उद्योग समूह की महत्वाकांक्षी योजना पौधे एवं ट्री गार्ड वितरण का शुभारंभ जिला कलेक्टर नमित मेहता ने करते हुए कहा कि संगम उद्योग समूह द्वारा एक लाख पौधे और 5 हजार ट्री गार्ड का वितरण कर भीलवाड़ा को हरा भरा एवं खुशहाल बनाना प्रेरणास्पद है, अन्य उद्योगपतियों को भी शहर को हरा भरा बनाने हेतु आगे आना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने अतिथि के रूप में कहा कि संगम उद्योग समूह का यह अभियान भीलवाड़ा को हरा भरा बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। भीलवाड़ा उपखंड अधिकारी आव्हाद निवृत्ति सोमनाथ ने अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए संगम समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी का आभार व्यक्त किया। संगम उद्योग समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी ने शहर वासियों से आव्हान किया कि पर्यावरण के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में महिलाएं पुरुष व बच्चे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पौधों को पेड़ बनाने का संकल्प लें। समूह के वाइस चेयरमैन एस.एन. मोदानी एवं प्रबंध निदेशक अनुराग सोनी ने बताया कि अभियान के तहत 1 लाख पौधों व 5 हजार ट्री गार्ड का वितरण आमजन एवं विद्यालय, श्मशान, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों को किया गया। कार्यक्रम प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि 8 दिन तक चले पौधा एवं ट्री गार्ड वितरण अभियान में विधायक अशोक कोठारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, आयुक्त हेमाराम चौधरी, जिला वन अधिकारी गौरव गर्ग का आतिथ्य रहा। अभियान में पूर्व सांसद सुभाष बहेडिय़ा, उद्योगपति लादूराम बांगड़, दिनेश नौलखा, पीएम बेसवाल, कैलाश नुवाल, जे सी लड्ढा, डी.पी. मंगल, गोपाल राठी, समाजसेवी कैलाश कोठारी, राधेश्याम चेचानी, सीए दिलीप गोयल, संगम समूह के वी.के. सोडाणी, अनुराग सोनी, कृपि सोनी, प्रनल मोदानी मौजूद रहे। जाजू ने बताया कि पौधा व ट्रीगार्ड वितरण में मुकेश अजमेरा, गुमानसिंह पीपाड़ा, श्याम बिड़ला, हिम्मत पारीक, जमनालाल जोशी का सहयोग रहा।
Latest News