माहेश्वरी नवयुवक मण्डल डेगाना ने आदिवासी बच्चों को स्टेशनरी वितरित की
माहेश्वरी नवयुवक मण्डल डेगाना के तत्वाधान में माहेश्वरी समाज के दानदाताओं ने नेकी के द्वार के तहत डेगाना निवासी राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त शिक्षक दुर्गाराम मुवाल की प्रेरणा से उदयपुर जिले के आदिवासी बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरण करवाई। माहेश्वरी समाज के कोषाध्यक्ष राकेश करवा ने बताया की माहेश्वरी नवयुवक मण्डल डेगाना के प्रतिनिधि पवन खटोड़ ने सभी विद्यालयों में जाकर इस सामग्री का वितरण करवाया जिसमें प्रत्येक बच्चे को सभी विषयों की नोटबुक, रजिस्टर, स्लेट, ड्राइंग बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, पेन सेट, ड्राइंग बुक, सभी तरह के रंग, स्लेट पेंसिल, पहाड़ा पट्टी के पैकेट वितरित किए गए। पिछले 2 साल से माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना द्वारा उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र में कपड़े, शिक्षण, स्वेटर आदि सामग्री का वितरण कर रहा है। इस वर्ष माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना ने लगभग 1500 बच्चो को शिक्षण सामग्री वितरित की जिसके प्रथम वितरण में पिछले सप्ताह 800 बच्चों को व द्वितीय चरण में 700 बच्चों को स्टेशनरी वितरण की। इस चरण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भाट गोगुंदा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोलपन(मेडी) कोटड़ा, महात्मा गांधी विद्यालय लाम्बाधावड़ा गिर्वा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय निचली गवाडी गिर्वा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय करनाली गिर्वा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खजुरिया खेड़ा भींडर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुलाब कॉलोनी भींडर, पीईईओ पीपलबारा फलासिया बच्चो को स्टेशनरी का वितरण किया गया इस चरण के 700 बच्चों को सामग्री का वितरण किया गया। समस्त स्टाफ तथा ग्रामवासियों ने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News