आर्य समाज ब्यावर के चुनाव सम्पन्न

आर्य समाज ब्यावर का वार्षिक अधिवेशन आर्य समाज मंदिर ब्यावर में संपन्न हुआ। जिसमे मंत्री भूदेव आर्य ने आर्य समाज द्वारा वर्ष पर्यन्त किए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व कोषाध्यक्ष बृजेश मालू ने आय व्यय प्रस्तुत किया। शिक्षण संस्थाओं के सचिव डॉ. लालचंद हेडा ने आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया। तत्पश्यात वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी अभिमन्यु गहलोत की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए, जिसमे सर्वसम्मति से प्रधान भूदेव आर्य, उपप्रधान महेश गुप्ता, नरेंद्र आर्य, मंत्री राजेंद्र काबरा, उपमंत्री विजय प्रकाश भूतड़ा, कैलाश छिपा, कोषाध्यक्ष वैभव तोषनीवाल, पुस्तकालयध्यक्ष सीताराम चौहान, आंतरिक निरीक्षक गिरीश आर्य एवं कार्यकारिणी सदस्य हरिदेवआर्य, ओमप्रकाश नवाल, डॉ. लालचंद हेडा, अभिमन्यु गहलोत, सुनील शास्त्री, बृजेश मालू, अभयदेव आर्य, संजय बाहेती, सूर्यकांत चौधरी, इंद्रदेव आर्य, विजय काबरा, लोकेश धूत एवं आर्य व्यायाम शाला प्रबंधक अभय देव आर्य, निरक्षक बृजेश मालू आदि को सर्व सम्मति से चुना गया। इस अवसर पर सभी आर्य बंधुओ में खुशी की लहर दौड़ गई व सभी नवनिर्वाचित पधाधिकारियो को ओऊम दुप्पटा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया, बधाई दी। नवनिर्वाचित आर्य समाज मंत्री राजेंद्र काबरा ने सभी का धन्यवाद, आभार प्रकट किया और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रधान भूदेव आर्य ने सभी का तहेदिल से आभार जताया। वार्षिक साधारण सभा में विष्णुदेव आर्य, ओमप्रकाश काबरा, रुद्रदेव झंवर, रामेश्वर प्रसाद भूतड़ा, वेदप्रकाश आर्य, प्रेम प्रकाश गर्ग, कपिल, रवि, नकुल धूत आर्य बंधु उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन