बीकानेर में निशुल्क रोग निदान एवं मार्गदर्शन कैंप का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी सदन बीकानेर में रोटरी क्लब मिड टाउन व जिला माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वाधान में एक निशुल्क रोग निदान एवं मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया गया। शिविर के संयोजक शशि बिहानी एवं आशीष चुरा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्घाटन मुख्य रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर निशा शेखावत आगामी प्रांतपाल जिला 3053, विशिष्ट अतिथि रोटेरियन राजेश चुरा, रोटेरियन शशिमोहन मूंदड़ा, रोटेरियन घनश्याम रामावत, जिला माहेश्वरी महिला समिति सचिव विभा बिहानी, रोटेरियन मिड टाउन अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सचिव नवरत्न अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री लाल चांडक आदि ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश व भारत माता की पूजा के साथ प्रारंभ किया। इस शिविर से जुड़े सक्रिय सहयोगी ओम प्रकाश बियानी उर्फ मुन्ना बियानी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में लगभग 215 रोगियों के रोगों की जांच कर रोगियों को उचित परामर्श देते हुए रोगों के निवारण हेतु उपचार बताया गया। इस शिविर में जहां एक और स्थानीय लोगों ने अपने रोगों के निदान हेतु परामर्श प्राप्त किया वही अन्य क्षेत्र जैसे नोखा, पांचू, नापासर, श्री डूंगरगढ़, लूणकरणसर आदि क्षेत्रों के लोगों ने भी पहुंचकर अपने रोगों के उपचार हेतु डॉक्टर से उचित परामर्श प्राप्त किया। शिविर में मुख्य रूप से जिन डॉक्टरों ने अपनी ओर से विशेष परामर्श प्रदान किया उन्हें मुख्य रूप से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विरल गोडलिया, डॉ. विक्रम शाह के सहयोगी डॉक्टर अमित गुप्ता, डॉ. राज लिंबानी, कैंसर सर्जन डीआर धवल ठक्कर, डॉ. अजहरुद्दीन जनरल सर्जन, डॉ नवेंदु रंजन स्पाइन सर्जन आदि ने प्रमुख रूप से अपनी सेवाएं प्रदान की।इस शिविर में जहां एक और रोगियों के पंजीकरण में मुख्य रूप से नवरत्न अग्रवाल, पवन कुमार राठी, विभा बिहानी, माला लखोटिया, शशि बियानी, ओम प्रकाश बियानी, आलोक थिरानी आदि का प्रमुख सहयोग रहा वही अन्य व्यवस्थाओं में भी मनीष चूरा, ओम प्रकाश बियानी, आलोक थिरानी, रघुवीर झंवर, राजेश पारीक, सत्यनारायण पेड़ीवाल, राम चांडक, प्रवीण डागा, दीपक लखोटिया, महेंद्र गट्टानी, गौरी शंकर सोमानी, कैलाश, हेमंत शर्मा, बेबी करनानी, धनंजय बिहानी, सुरेश राठी, मनीष चूरा, श्री लाल चांडक, सरला लोहिया, कविता दमानी, श्यामा बाहेती, संतोष राठी, सीमा चांडक, चंद्रकला कोठारी, माया चांडक, माला लखोटिया आदि अनेक सदस्य भी उपस्थित थे तथा इन्होंने अपना सहयोग प्रदान किया। शिविर के समापन पर शिविर संयोजक शशि बियानी तथा आशीष चुरा ने माहेश्वरी सदन के ट्रस्टी श्री बृजमोहन चांडक एवं राधेश्याम राठी का विशेष आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया जिन्होंने सदैव की भर्ती सामाजिक कार्यक्रमों में हेतु इस शिविर में निशुल्क माहेश्वरी सदन उपलब्ध करवाया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन