श्री कैलाशचन्द्र टवाणी, पाली अरबन को-ऑपरेटिव बैंक, प्रबन्धन बोर्ड के अध्यक्ष निर्वाचित
पाली अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबन्ध संचालक श्री फतेहसिंह (आरसीएस) ने बताया कि संचालक मण्डल की बैठक के प्रस्ताव संख्या 7 द्वारा बैंक में प्रबन्धन बोर्ड (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) का गठन किया गया था। गठित प्रबन्धन बोर्ड की प्रथम बैठक बैंक के अध्यक्ष श्री जिनेन्द्र जैन की अध्यक्षता में बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में सदस्य कैलाशचन्द्र टवाणी, राजेश कुमार बोहरा, जयचंद गोलच्छा, पोपटलाल, प्रदीप कुमार डागा, सुरेश शर्मा द्वारा भाग लिया गया। जिसमें सदस्य श्री पोपटलाल द्वारा प्रबन्धन बोर्ड के अध्यक्ष पद हेतु श्री कैलाश चन्द्र टवाणी के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसका समर्थन, सदस्य सर्व श्री जयचंद गोलेच्छा, श्री प्रदीप कुमार डागा एवं श्री सुरेश शर्मा द्वारा किया गया। इस प्रकार श्री कैलाशचन्द्र टवाणी लगातार दूसरी बार प्रबन्धन बोर्ड के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष टवाणी द्वारा इसके लिए सभी सदस्यों का आभार जताया।
Latest News