पेड़ लगाकर प्रकृति का संरक्षण और संर्वधन करना हमारा नैतिक दायित्व - राशि माहेश्वरी
सामर्थ्य सोसायटी बूंदी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वाणी विशेष विद्यालय में पौधे लगाए गए। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि मां भगवान का दिया हुआ सबसे बड़ा आशीर्वाद है। एक मां का अपने बच्चों के प्रति जो नि:स्वार्थ प्रेम होता है, उसकी तुलना किसी और चीज से नहीं की जा सकती। उसी प्रकार धरती मां की देखभाल करने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी है, क्योंकि धरती माता हमें हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक हर चीज देती है। माहेश्वरी ने कहा कि सभी बच्चों को एक-एक पौधा लगाकर उसका नाम अपनी मां के नाम पर रखने का आग्रह किया। जिस प्रकार मां से बच्चे जीवन जीना सिखाते हैं उसी प्रकार धरती मां से भी सीखें क्योंकि प्रकृति में संतुलन तो धरती मां ही लाती है। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, हेमा सोनी, शालिनी सोनी, नेहा जोशी आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रधानाध्यापक महेश गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया।
Latest News