टीम अहमदनगर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा संगठन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
अहमदनगर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा इस सत्र में संगठन आपके द्वार इस संकल्पना के मूल उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 3 सितबंर 2023 को अहमदनगर तहसील माहेश्वरी सभा के कार्यकारी मंडल सदस्यों के साथ अहमदनगर में चर्चा सत्र का आयोजन किया गया था। इस चर्चा सत्र की विशेषता थी, की यहाँ किसी प्रकार का मंच, सत्कार आदि नही था। जिला सचिव अतुल डागा द्वारा इस चर्चा सत्र का उद्देश्य सभी को बताते हुए की गई, उपस्थित सभी समाज बधुओं तक जिला सभा द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी जिला अध्यक्ष मनेश बाहेती द्वारा दी गई। इस चर्चा सत्र में जिला अंतर्गत सभी तहसील सभा अध्यक्ष एवं सचिव का भी सहभाग रहा। जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय सभा की और से समाज के आखरी तबके के समाज बंधुओं की अपेक्षाओं को जानने का प्रयास किया गया, साथ ही जिला - प्रदेश- राष्ट्रीय सभा द्वारा किये जा रहे सभी उपक्रमों की जानकारी सदन के समक्ष रखी। प्रदेश सभा द्वारा आगामी प्रकल्पों की जानकारी, समाज के युवा पीढ़ी के लिए विविध टॉक शो, शिक्षा हेतु सहयोग, व्यापार को बढ़ाने हेतु आयोजित कार्यशाला, संस्कृति एवं संस्कार संवर्धन हेतु प्रदेश सभा द्वारा किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रदेश संयुक्त मंत्री राहुल बाहेती द्वारा सभी के समक्ष प्रस्तुत की गई। समाज के विविध ट्रस्टों की जानकारी ओंकारनाथ मालपाणी महेश सेवा निधि के सचिव बसंतकाका मणियार द्वारा दी गई एवं ट्रस्ट के फॉर्म भरते समय रहने वाली त्रुटियों की जानकारी सभी को दी गई। आज की युवा पीढ़ी को विशेष कर हमारी बहन-बहु-बेटियों को उनके स्वयं के सुरक्षा हेतु किस तरह रहना चाहिए इस विषय पर सदन में उपस्थित कई सन्मानिय सदस्यों ने अपने विचार रखे, प्रा. गीता गिलडा ने इस विषय पर मार्गदर्शन सभी की आँखे खोलने वाला था। तहसील के सदस्यों ने अलग अलग विषयों पर अपने विचार रखे। इस चर्चा सत्र में जिला सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन मानधना, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य श्री नंदलाल मणियार, जितेंद्र बिहानी ने मार्गदर्शन किया। इस सुंदर चर्चा सत्र का सफल आयोजन के लिए अहमदनगर तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकुंद धूत, सचिव सुरेश चांडक आदि सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
Latest News