ठाणे जिल्हा माहेश्वरी युवा संगठन व ठाणे माहेश्वरी मंडल युवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में Beyond शार्क टैंक कार्यक्रम आयोजित

ठाणे जिल्हा माहेश्वरी युवा संगठन व ठाणे माहेश्वरी मंडल युवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित Beyond शार्क टैंक कार्यक्रम को एक शानदार सफलता मिली। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा उद्योजकों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी व्यावसायिक कल्पनाओं को वास्तविकता में बदलने में मदद करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती भगवती बलदवा, श्री नरेश केला, श्री अशोक काले, श्री विशाल होलानी, श्री मधुसूदन गांधी एवं श्रीमती सुनीता पलोड़ का आशीर्वाद मिला।
इस कार्यक्रम में 19 युवा उद्योजकों (startup) ने अपनी अभिनव व्यवसायिक कल्पनाओं को 12 अनुभवी निवेशकों (शार्क) के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 5.5 करोड ऑन स्टेज और ऑफ स्टेज 4.25 का फंडिंग हुआ है। 10 स्टार्टअप को निधी प्राप्त हुई, जिससे उन्हें अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अनुभवी निवेशकों ने युवा उद्योजकों को उनके व्यवसायों को बेहतर बनाने और उनकी क्षमता को पूरा करने के लिए मूल्यवान सलाह और मार्गदर्शन प्रदान किया। जिसमें जगत शाह, अजय ठाकुर, अर्पित काबरा, कृष्णा राठी जैसे 10 स्पीकर्स ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम ने युवा उद्योजकों, निवेशकों और उद्योग जगत के अन्य पेशेवरों को एक साथ लाकर नए अवसरों और सहयोग के लिए द्वार खोले।यह कार्यक्रम युवा उद्योजकों के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव था। इसने उन्हें अपनी कल्पनाओं पर भरोसा करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम ने भारत में उद्यमिता के माहौल को बढ़ावा देने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ता महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री विनीत तोषनीवाल, सचिव श्री पियूष राठी, थाना जिला के अध्यक्ष श्री रवि भट्टड़, जिला सचिव श्री पारितोष नवाल एवं थाना शहर युवा समिति अध्यक्ष श्री अरविंद साबु, सचिव श्री विशाल मानुधाने और श्री गणेशजी डागा, श्री सुमित लखोटिया, श्री संदीप नवाल, मुख्य संयोजक श्री ऋषि करवा, सह संयोजक श्री श्याम डागा, श्री गिरिराज अजमेरा, श्री ऋषिकेश झंवर थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन