अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) द्वारा त्रिदिवसीय महेश नवमी महोत्सव का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी महिला संगठन अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) के द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय महेश नवमी महोत्सव 2024, दिनांक 25 जून 2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रथम दिवस 15 जून को भगवान महेश की पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक के साथ महेश नवमी महोत्सव 2024 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस 23 जून को बच्चों के लिये बैठो और आंको प्रतियोगिता, महिलाओं के लिये आकर्षक गेम्स, कैरम प्रतियोगिता एवं बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तृतीय दिवस 25 जून को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों (नृत्य, लघु नाटिका इत्यादि) का आयोजन किया गया। सभा सचिव श्री सुरेश बजाज ने कार्यक्रम का उद्बोधन किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री निर्मल लढ़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीभगवान मूंधड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सोहनलाल मोहता, प्रदेश संगठन मंत्री श्री ओमप्रकाश तापडिय़ा, प्रदेश संयुक्त मंत्री श्री हनुमान राठी एवं महासभा कार्यसमिति सदस्य श्री श्याम सोनी समेत पूरे समाज के साथ बीरपाड़ा, कूचबिहार एवं दिनहाटा माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों एवं अलीपुरद्वार मारवाडी समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। जीवन के विभिन्न रिश्तों की थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम से मुग्ध होकर प्रदेश अध्यक्ष श्री निर्मल लढ़ा ने सभी प्रतिभागियों को 11000 रु की धनराशि देकर प्यार भरा प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के बुजुर्गों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सीता देवी चांडक, सचिव श्रीमती रमा झंवर एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती विजयलता लाहोटी एवं श्रीमती मंजू मूंधड़ा एवं महिला संगठन की समस्त कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती भारती बजाज एवं सुश्री सौम्या मूंधड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक निरंजन आगीवाल द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का समापन रात्रिभोज के साथ हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन