रामानंद काबरा को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि
भारत सरकार के कॉर्पोरेट अफेयर एवं स्कील डेवलोपमेन्ट एंड इंटरपेनियरशिप मंत्रालय से अनुमोदित संस्था वल्र्ड ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा रामानंद काबरा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि फास्टेरिंग यूनिटी एंड सोसिअल हार्मोनी के लिये 10 जुलाई को घोषणा की गयी। यह आगामी 31 अगस्त को नई दिल्ली के 5 सितारा अशोका होटल में एक भव्य समारोह में सम्माननीय अतिथियों द्वारा प्रदान किया जायेगा। इसके साथ गौरवमेंट ऑफ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका और स्टेट ऑफ न्यूयोर्क डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट इंटरनेशनल औरगेनाइजेशन द्वारा भी अपनी मानद सदस्यता काबरा को दी गयी और यह उम्मीद की गयीं समाज सुधारात्मक कार्य का विस्तार वल्र्ड वाइड करेंगे। श्री काबरा विगत लम्बे समय से सर्व समाज के समाज सुधार के विभिन्न कार्यक्रम करते आ रहे है, अभी अपने पारिवारिक ट्रस्ट के माध्यम से सोहनी देवी काबरा नारी सशक्तकरण अभियान के माध्यम से महिलाओ को स्वावलम्बी बनाने के लिये एक स्थाई सेंटर चालू है, जो नियमित रूप से उनके आगे बढऩे एवं रोजगारनमुख प्रोत्साहन के लिये प्रयासरत है और आगामी अगस्त माह में ही इसी बैनर के तहत सेंटर ऑफ एक्ससिलेंस का नया भवन बनकर तैयार हो रहा है, जिसका लोकार्पण किया जायेगा। इस महिलाओ और बालिकाओं के लिये समर्पित शाखा में जिसमे और ज्यादा बेहतर और अत्याधुनिक तरीको से महिलाओ को स्वावलम्बी बनाने के निशुल्क कोर्स कराये जायेंगे।
Latest News