इचलकरंजी माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी का आयोजन
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष श्री महेश नवमी का उत्सव दिनांक 15 जून 2024 को मनाया गया। इसी उपलक्ष में विविध तरह के खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खेलकूद में बैडमिंटन, साइकिल दौड, दौड तथा महेश नवयुवक मंडल द्वारा माहेश्वरी क्रिकेट कार्निवल, फुटबॉल सिटी हंट, शतरंज, चित्रकला, महेश मेराथॉन, अंताक्षरी, द पेंटागन लीग एवं माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महिला क्रिकेट, टेलेंट शो, हम ज्येष्ठ सबसे श्रेष्ठ, भजन अंताक्षरी, कला कौशल्य, खेल खेल में, ट्रेजर हंट, ऑन द स्पॉट इत्यादि का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विचार मंथन, फैंसी ड्रेस, लघुनाटिका, डांस, गायन इत्यादि का आयोजन किया गया। इसमें समाज के युवा व युवतियों ने बढचढ कर भाग लिया।
दिनांक 14 जून 2024 को दोपहर 4 बजे शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ विशेष योग्यता प्राप्त करने वालों का सम्मान किया गया। यह समारोह सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री श्रीगोपाल गट्टाणी की गौरवमय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
दिनांक 15 जून 2024 को सुबह 8 बजे भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें करीब 2000 समाज बंधुओं एवं बहनों ने भाग लिया। दोपहर 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें करीब 396 बोतल का रक्तदान हुआ। साय 7 बजे से समाज का सपरिवार सामूहिक भोजन रखा गया है। जिसमें 5000 समाज बंधुआ ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री महेश सेवा समिती की कार्यकारिणी तथ न्यासी मंडल के सभी सदस्य, श्री महेश नवयुवक मंडल, श्री माहेश्वरी महिला मंडल का महत्तवपूर्ण योगदान रहा। श्री महेश सेवा समिती के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर भूतडा, सचिन श्री राधामोहन छापरवाल, ट्रस्टी प्रमुख श्री श्रीवल्लभ बांगड, उपाध्यक्ष श्री कमलेशकुमार राठी, सहसचिव श्री धनराज डालिया, कोषाध्यक्ष श्री राधेश्याम बंग ने समाज बंधुओं को महेश नवमी की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाज बंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया ।
Latest News