अहमदाबाद में किया गया सेवा कार्य
दिनांक 7 जुलाई को रथ यात्रा के शुभ अवसर पर एसजी हाईवे सोला सिविल हॉस्पिटल, अहमदाबाद में खिचड़ी- छाछ और केले प्रसाद का वितरण अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र की समस्त कार्यकारिणी के द्वारा रखा गया। जिसमें लगभग 400 से ज्यादा जरूरत मंद लोगों ने लाभ लिया। कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साह पूर्वक इसमें सक्रिय सहभागिता दी। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम नियमित रूप से प्रत्येक रविवार सुबह 9 से 10.15 बजे श्री महेश देवपुरा व उनके साथियों के साथ किया जाता है।
Latest News