लखिमपुर में ठण्डे पानी के मशीनें लगाई गई
लखिमपुर में दिनांक 15-06-2024 को स्व. आशाराम दम्माणी, भगवान दास दम्माणी, स्व. ओमप्रकाश दम्माणी, शारदा देवी पेङिवाल, माणिक लाल दम्माणी की माताश्री स्व. बसंती देवी दम्माणी की पुण्य स्मृति में अमृत धारा के तहत नि:शुल्क जल सेवा कार्यक्रम के तहत स्थानीय लखीमपुर मेडिकल कॉलेज में दो ठण्डे पानी के मशीनों का विधिवत उद्घाटन कर मानव सेवा हेतु समर्पित किया गया। लखीमपुर मेडिकल कॉलेज के गल्र्स हॉस्टल में 14 वाटर फिल्टर दिए गए। इनमें से एक मशीन माहेश्वरी महिला संगठन, नॉर्थ लखीमपुर एवं दूसरी मशीन मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, नॉर्थ लखीमपुर के सहयोग से लगवायी गयी।
Latest News