सूरत माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधियों द्वारा डॉक्टर्स डे पर किया सम्मान

सूरत - प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है डॉक्टर इंसान के रूप में भगवान के समान होता है जो मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन प्रदान करते है इसी तरह सामाजिक व चिकित्सा क्षेत्र के दौरान जनसेवा करने पर बीकानेर क्षेत्रीय माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधियों ने सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन के बोर्ड रूम में एक सम्मान समारोह रखा गया। सूरत जिला सभा प्रचार प्रसार मंत्री नारायण पेड़ीवाल ने बताया कि सामाजिक व चिकित्सा क्षेत्र में जनसेवा करने वाले सेवाभावी वरिष्ठ डॉ. सुन्दर लाल सुराणा, डॉ. आई.सी. मूंधड़ा, डॉ. श्रीचन्द बोथरा, डॉ. मनीषा झंवर, डॉ. विजय लाहोटी, डॉ. पुरषोत्तम मूंधड़ा, डॉ. दिनेश भूतड़ा, डॉ. पी.आर. सुथार, डॉ. शशि मूंधड़ा, डॉ. कमला बोथरा, डॉ. रविन्द्र चोपड़ा, डॉ. धनजय सुराणा, डॉ. नेहा डागा, डॉ. मुस्कान पारख, डॉ. दीपिका मूंधड़ा, डॉ. कृष्णा मालाणी, डॉ. निकिता लाहोटी, डॉ. अंबिका राठी, डॉ. आशीष भूतड़ा सहित अन्य डॉक्टर्स का मोमेन्टो व दुपट्टा से संम्मान किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित गुजरात प्रदेश माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्य्क्ष गजानन्द राठी, पूर्व अध्यक्ष माहेश्वरी भवन समिति रामरतन भूतड़ा, फोस्टा डायरेक्टर जगदीश कोठारी, बृजलाल डूढाणी, रामकुमार मूंधड़ा, गौ सेवक रामनारायण चाण्डक, हनुमानमल बाहेती, भागीरथ भूतड़ा, जगदीश लाहोटी, नंदकिशोर बाहेती, इन्द्रचन्द तोषनीवाल, सुरेश चांडक, सूरत जिला सभा अध्यक्ष पवन बजाज, माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष पवन चांडक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन