लायन राजीव झंवर के नेतृत्व में लायंस क्लब ब्यावर डायमंड का पदस्थापना संपन्न
लायन राजीव झंवर के नेतृत्व में एमजीएफ लायन दिलीप तोषनीवाल के सानिध्य, संभागीय अध्यक्ष लायन रमेश माहेश्वरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पुनीत टवाणी की उपस्थिति अजमेर स्थित बिरला वाटर पार्क में संपन्न किया गया। अध्यक्ष लायन राजीव झंवर, सचिव लायन अभिषेक राठी, कोषाध्यक्ष लायन पंकज अग्रवाल व नवगठित कार्यकारणी को अपने दायित्व बताकर शपथ दिलाई गई। क्लब में पांच नए सदस्यों की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
डॉक्टर डे पर जिला क्षय निवारण केंद्र पर क्लब द्वारा टीबी के मरीजों को निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया गया। टीबी के 20 रोगियों को न्यूट्रीशन फूड किट (लगभग एक माह की खुराक) वितरित किया गया। डॉक्टर्स डे पर वहा उपस्थित डॉक्टर लोकेश गुप्ता और डॉक्टर अखिलेश वर्मा का स्वागत किया गया। डॉक्टर डे क्लब के सदस्य लायन डॉ. लोकेश सिंघल के हॉस्पिटल जय क्लिनिक एवं नर्सिंग होम के सभी डॉक्टर का सम्मान उपस्थित सदस्यों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सीए डे क्लब के सदस्य लायन पुरुषोत्तम अग्रवाल के ऑफिस बी.एम. अग्रवाल एंड कम्पनी के सभी सीए का सम्मान उपस्थित सदस्यों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
Latest News