आर्य व्यायाम शाला ब्यावर ने मनाई स्मृति शेष - सत्य के प्रहरी,निर्भय,निडर उस्ताद मदनलाल काबरा ( माहेश्वरी) की 14 वी पुण्य स्मृति और किया याद

आर्य समाज मंदिर, ब्यावर में आर्य व्यायाम शाला के तत्वाधान में दिनांक 4 जूलाई 2024 को आर्य व्यायाम शाला के पूर्व उस्ताद,आर्य समाज, ब्यावर के पूर्व प्रधान, माहेश्वरी पंचायत बोर्ड, ब्यावर के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी, भामाशाह, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के विभिन्न पदों पर रहकर सेवाएं देने वाले, राजनीति में सभी दलों में सम्मानीय, परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखने वाले हमारे सब के प्रेरणा स्रोत स्मृति शेष श्रद्धेय श्री मदनलाल काबरा की 14 वी वर्षगांठ पर आर्य समाज मंदिर यज्ञ शाला में शान्ति यज्ञ कार्यक्रम रखा गया, जिसमे आर्य व्यायाम शाला के गुरु अभय देव आर्य, गोदावरी आर्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सचिव अभिमन्यु गहलोत द्वारा वैदिक मंत्रों से यजमान - सुशीला - विजय, राजेंद्र - इन्दु, सुलेखा - विशाल काबरा सपत्नीक व ओमप्रकाश काबरा, रोशन पहलवान से आहुतियां डलवाई। फिर भजनों के माध्यम से याद किया। आपके जीवन की स्मृति के विचारो पर मुम्बई से आए शिक्षाविद जयनारायण हेड़ा, ब्यावर से डॉ. लालचंद हेड़ा ने आपके जीवन से जुड़े अनेक प्रसंग बताए कैसे निर्भय, निडर होकर रहते थे, ऐसे कई उदाहरण हैं जिसमे आपने निडर होकर असामाजिक तत्वों से मुकाबला किया और उन्हें उनके घर पर जाकर सबक सीखाया, आप भामाशाह के रूप में भी जाने जाते रहे छोटे से उदाहरण स्वरूप जब ब्यावर का सबसे पहला गल्र्स DAV College के बनने से लेकर शुरू होने तक आप हर सप्ताह एक मुठ्ठी में पैसा लाते और बिना गिने दे जाते यह क्रम बरसो तक चला जब तक कॉलेज विधिवत शुरू ना हुआ। आप सत्याग्रह आंदोलन में जेल भी गए, शान्ति समिति के सदस्य रहे। आपके जीवन से जुड़े अनेक प्रसंग बताए। सभी ने सामुहिक रूप से दो मिनट का मोन रख श्रद्धाजली दी। बेंगलोर से राजाराम भूतड़ा ने आपके बारे में  वॉट्सअप पर अपने विचार व्यक्त किए - प्रतिभाशाली, सर्वमान्य, विचारों के धनी, सटीक विश्लेषण की समता, आर्य समाज के प्रति पूर्ण समर्पण, राजनीति में सभी दलों में सम्माननीय, विनोद प्रिय, हम सभी के प्रेरणास्रोत पूज्यनीय भाई साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, नमन। कार्यक्रम में प्रधान भूदेव आर्य, मंत्री राजेंद्र काबरा, ओमप्रकाश, विजय, विशाल काबरा, जयनारायण हेड़ा, रुद्रदेव झंवर, डॉ. लालचंद हेड़ा, संजय बाहेती, वैभव तोषनीवाल, अभिमन्यु गहलोत, अभय देव आर्य, सत्यप्रकाश झंवर, सुनील बाहेती, मोनिका तोषनीवाल, सुशीला, इन्दु, सुलेखा काबरा, रोशन पहलवान आदि एवं आर्य सभासद, आर्य व्यायाम शाला के पहलवान बालक, बालिकाएं उपस्थित हुए। यह जानकारी मंत्री राजेंद्र काबरा ने प्रदान की।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन