अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की युगल सिद्धा गठबंधन समिति द्वारा आयोजित होगा ऑन लाइन नि:शुल्क राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की युगल सिद्धा गठबंधन समिति लेकर आ रही है ऑन लाइन निःशुल्क राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन (3-4 अगस्त 2024) जिसमें प्रत्याशियों का परिचय रिकार्डेड वीडियो के माध्यम से कराया जाएगा|
अभिभावकों/प्रत्याशियों के लिए जानकारी:
वीडियो बनाते समय निम्न बातों को ध्यान रखें:
1. वीडियो 1.5 से 2 मिनट का बनाएं
2. वीडियो horizontal/landscape mode पर ही बनाएं| vertical/portrait mode के नहीं चलाये जायेंगे
3. वीडियो में खुद की आवाज़ स्पष्ट हो और बैकग्राउंड में लोगों, पंखे, कूलर या अन्य किसी चीज़ की कोई आवाज़ न हो
4. वीडियो में अपने बारे में बताएं: अपना नाम,जन्मतिथि, कद, शिक्षा, कार्य की जानकारी व जगह, आय, आपके व परिवार का शहर या गाँव, आपकी विशिष्टता की संक्षिप्त जानकारी व अपने जीवनसाथी के प्रति आपकी अपेक्षाएं
5. वीडियो 17 जुलाई तक बना कर भेज दें।
युगल सिद्धा बहनों के लिए जानकारी:बहनें वीडियो के साथ युगल सिद्धा App का Biodata Id भेजें| यदि प्रत्याशी का बायोडाटा App पर upload नहीं है, तो जो बहनें वीडियो भेज रही हैं, वे प्रत्याशी की पूरी जानकारी पर पहले App पर अपलोड करके फिर Biodata Id भेजें|
Latest News