दक्षिण कोलकाता युवा माहेश्वरी संगठन द्वारा किया गया सेवा कार्य
15 जून 2024, महेश नवमी के उपलक्ष्य पर दक्षिण कोलकाता युवा माहेश्वरी संगठन ने कोलकाता में आशुतोष कॉलेज, हाजरा के निकट 'अन्नपूर्णा' का आयोजन किया, जहाँ 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। युवा संगठन के इस नेक सामाजिक कार्य में अखिल भारतीय युवा माहेश्वरी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद सोनी की सम्मानित उपस्थिति रही जिसने संगठन का हौसला बढ़ाया। इनके साथ वृहतर कलकता प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन से राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अश्विनी लखोटिया, मंत्री मुकुंद सोमाणी, कोषाध्यक्ष अनुराग जाजू, मध्य कलकत्ता से अंकित तापडिय़ा, दक्षिण माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेश नागौरी, मंत्री मुरली मनोहर मानधणा, भगवती प्रसाद मूंदड़ा, सूरज नागौरी, संगीता मानधणा की भागीदारी से यह अवसर और भी खास बन गया। दक्षिण माहेश्वरी युवा की पूरी टीम के साथ अध्यक्ष राम किशोर मानधणा, मंत्री देवेश नागौरी, कोषाध्यक्ष अभिषेक तोषनीवाल, कृष्णकांत मानधणा, अमृतांशु मानधणा, शालिनी मानधणा, अनीता तोषनीवाल, ज्ञानेश काबरा, मोहित पच्चीसिया व रोहित सोमानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
Latest News