श्री माहेश्वरी समाज संस्थान ओसियां की साधारण बैठक आयोजित

श्री माहेश्वरी समाज संस्थान ओसियां की साधारण बैठक दिनांक 30/6/2024 रविवार को रात्रि 8 बजे श्री भवरलाल सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन सचिव जे.पी. सोनी ने किया। इस बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष श्री सेवाराम सोनी एवं निर्वतमान सचिव श्री पुखराज चांडक को पदेन सदस्य, श्री भगवान राठी एवं श्री नथमल सोनी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष पद पर श्री सुनील लाहोटी एवं सह सचिव पद पर श्री जुगल कालानी को मनोनीत किया गया। साथ में 24 अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मनोनीत किया गया। इस बैठक में महेश नवमी 2024 का हिसाब भी सदन में पेश किया गया। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों से सुझाव भी लिए गए जो कार्यकारिणी की बैठक में रखे जाएंगे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन