वसंत विहार क्षेत्र सभा, भीलवाड़ा द्वारा सिंजारे का कार्यक्रम
बसंत विहार गांधीनगर माहेश्वरी क्षेत्रिय सभा भीलवाड़ा के तत्वाधान में महिला मंडल की ओर से सिंजारे का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष शोभा राठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। संगठन मंत्री ज्योति माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्रीय सभा की महिलाओं ने मेहंदी लगाकर सजधज कर उत्साह पूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक गीत गाये व अंताक्षरी खेली। कार्यक्रम में राधेश्याम चेचाणी, कैलाश कोठारी, जगदीश कोगटा, राधेश्याम सोमानी, अनिल बागड़, सुरेश कचोलिया, अशोक बाहेती, देवेंद्र सोमानी आदि व सभी क्षेत्र सभा के अध्यक्ष, सचिव अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में सत्येंद्र बिरला, राजेंद्र प्रसाद बिरला, पवन मंत्री, दिनेश सोमानी, मनीष अजमेरा, सौरभ माहेश्वरी, पवन राठी, विपिन असावा सहित सभी सदस्यों का सहयोग रहा। अंत मे सामुहिक भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में लीला राठी, स्नेहलता आगाल, सुधा असावा, मोनिका मून्दड़ा, शकुंतला नामधर, शशि धुपर सहित बसंत विहार गंाधी नगर माहेश्वरी महिला मंडल की सभी सदस्याएं उपस्थित रही।
Latest News