अहमदाबाद में नि:शुल्क, सर्व रोग जांच एवं निदान कैंप का आयोजन सम्पन्न
राजस्थान हॉस्पिटल के द्वारा अहमदाबाद के माहेश्वरी परिवारों की जांच के लिए नि:शुल्क OPD कैंप दिनांक 1 एवं 2 जुलाई 2024 को नि:शुल्क कैंप लगाया गया। इस कैंप में हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं सभी कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हुआ है। इस निशुल्क कैंप में माहेश्वरी समाज परिवार के करीब 500 से भी अधिक भाई बहन लाभान्वित हुए। इस कैम्प में राजस्थान हॉस्पिटल के एक्टिंग चेयरमैन और ट्रस्टी श्री पी.आर. कांकरिया का विशेष सहयोग रहा। उनके साथ हॉस्पिटल के मानद मंत्री श्री महेंद्र एम. शाह चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्रीमति राजश्री खिमेसरा एवं हॉस्पिटल की संपूर्ण टीम का विशेष सहयोग रहा। समाज उपयोगी इस प्रयास हेतु माहेश्वरी सेवा समिति, अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, माहेश्वरी युवा संगठन, माहेश्वरी नारायणी संगठन एवं संपूर्ण माहेश्वरी समाज द्वारा राजस्थान हॉस्पिटल के ट्रस्टी, डॉक्टर्स एवं सहयोगी टीम का आभार प्रकट किया गया।
Latest News